Connect with us

brahmakumaris Derawal nagar

Derawalnagar : Service News

Published

on

brahmakumaris Derawal nagar

International Women’s Day at Delhi University VC Office Convention Hall.

Published

on

By

८ मार्च २०२२ , डेरावाल नगर , दिल्ली :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर में “महिला भारत की ध्वजवाहक (Women-Flag Bearers of New India)” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया I इस अवसर पर सभागार में प्रबुद्ध महिलाएं , जिसमें प्राध्यापक , रजिस्ट्रार , उप – कुलसचिव तथा प्रशासनिक अधिकारी थे , उपस्थित रहे I ब्रह्माकुमारीज की महिला प्रभाग की अध्यक्षI राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी चक्रधारी दीदीजी ने अपने व्यक्तव्य में परमात्मा द्वारा नारी के आतंरिक शक्तियों की जाग्रति द्वारा स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन का उल्लेख किया I भारत या विश्व में जो भी महान नारियां हुई हैं उन्होंने आत्मिक शक्ति के आधार पर परिवर्तन का कार्य किया I परन्तु वर्तमान समय आत्मिक शक्ति के साथ-साथ परमात्म शक्ति द्वारा आध्यात्मिक पहलू को समाहित कर सम्पूर्ण एवं सर्वांगीण विकास की ओर भारत पूरे विश्व के लिए पथ प्रदर्शक का काम कर कर रहा है I

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी लता ने अपने व्यक्तव्य में भौतिक विकास के साथ मानसिक , सामाजिक तथा आध्यात्मिक विकास के महत्व पर प्रकाश डाला I राजयोग मैडिटेशन का निरंतर अभ्यास स्थायी रूप से व्यक्तिगत , पारवारिक तथा सामाजिक परिवर्तन ला सकता है I

 

Continue Reading

brahmakumaris Derawal nagar

Shivratri public probation Derawal nagar

Published

on

By

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर डेरावाल नगर, ब्रह्माकुमारीज राजयोग केंद्र में भव्य, अलौकिक और अभूतपूर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभागार में उपस्थित 500 से अधिक भाई बहनों ने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य को जाना। मास्को से पधारी राजयोगिनी सुधा दीदी जी ने अपने मुख्य प्रवचन में कहा कि हम इस पर्व को शिव जयन्ती के रूप में मनाते हैं। जैसे हम अनेक महान आत्माओं की जयन्ती मनाते हैं क्योंकि उनके बारे में जानते हैं। परम पिता परमात्मा शिव का अवतरण सृष्टि परिवर्तन के लिए होता है अर्थात कलियुगी से सतयुगी सृष्टि में परिवर्तन होता है। उन्होंने शिव तथा शंकर के बीच महान अंतर को भी स्पष्ट किया। शिव की सार्वभौमिकता तथा उनके द्वारा विश्व परिवर्तन की बात को स्पष्ट किया। राजयोग के अभ्यास से सभी लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षा के रूप में राजयोगिनी चक्रधारी दीदी जी ने सबको शिव वरदानो से भरपूर किया।
इस अवसर पर कलाकारों द्वारा लघु नाटिका प्रस्तुति को सभी ने प्रशंसा की।
मंच संचालन बहन अदिति ने कुशलता से किया।
Continue Reading

brahmakumaris Derawal nagar

86वे शिव जयन्ती’ – प्रभातफेरी तथा शिव ध्वजारोहण का अलौकिक कार्यक्रम

Published

on

By

प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को पूरे विश्व में धूमधाम से ’86वे शिव जयन्ती’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी श्रंखला में दिनाँक 26/2/22 को दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर के समीप मलकागंज में स्थित सेवा केन्द्र में प्रभातफेरी तथा शिव ध्वजारोहण का अलौकिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
27 फरवरी को घंटाघर के समीप सार्वजनिक केन्द्र एवं कमला नगर गीता भवन में विजय गोयल जी गाँधी संग्रालय चैयरमेन  ( पूर्व संसदीय खेल एवं कार्य मंत्री)  विशाल जनसमूह की उपस्थिति में सर्व आत्माओं के परम पिता शिव परमात्मा का संदेश तथा राजयोग अनुभूति करायी गयी।
रविवार 28 फरवरी को शक्तिनगर स्थित सेवा केन्द्र ‘ अव्यक्त धाम ‘ में विशाल शिव सन्देश शोभा यात्रा एवं शिव ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने लाभ लिया।
आज 1 मार्च को महाशिवरात्रि के पावन दिन पर डेरावाल नगर, ब्रह्माकुमारीज मार्ग स्थित  सेवाकेन्द्र में शिव संदेश शोभा यात्रा के बाद झंडारोहण का विशाल कार्य सम्पन्न हुआ। सायंकाल में सभागार में अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में शिव संदेश आध्यात्मिक ग्यान एवं राजयोग ध्यान की अलौकिक अनुभूति, विश्व में शान्ति के प्रकम्पन फैलाने की सेवा का अनूठा एवं अद्भुत  प्रयोग किया गया।
ब्रह्माकुमारीज , सभी सेवाओं के कार्यक्रमों को “आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर” विषय के अंतर्गत आयोजित कर रहा है ।

 

Continue Reading

Brahmakumaris Derawalnagar